आज बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 07:21 PM (IST)
मैनपुरी: नगर में भूमिगत केबल बिछाए जाने के दौरान शनिवार को सिविल लाइन बिजलीघर के टाउन प्रथम से आपूर्ति वाले क्षेत्रों की बिजली दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। इसी क्रम में पावर हाउस बिजलीघर के टाउन तृतीय से आपूर्ति वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन क्षेत्र की बिजली सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। जिससे आपूर्ति वाले क्षेत्र अवधनगर, स्टेशनरोड, खरगजीत नगर, बंशीगौहरा छपट्टी, आवास विकास सहित आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी प्रथम केके कमल ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें