सड़क हादसों में दो घायल, सैफई रेफर
मैनपुरी: जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मोपेड सवार और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी नरेश सिंह चौहान गुरुवार सुबह मोपेड द्वारा किशनी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही मोपेड समान कटरा के निकट पहुंची। तभी पीछे से आई कार ने मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे नरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना में बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी अनिल कुमार गुरुवार दोपहर बाइक से नगर में कचहरी रोड पर यादव पेट्रोल पंप के निकट जा रहा था। तभी अचानक उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से सैफई रेफर कर दिया।