राष्ट्र भाषा हिंदी प्रतियोगिता आयोजित
मैनपुरी: महात्मा गांधी राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार संस्था पुणे के तत्वावधान में अखिल भारतीय राष्ट्र भाषा हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को नगर के आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
संस्था का उद्देश्य देश-विदेश में हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ छात्र-छात्राओंके चौमुखी विकास का है। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा प्रश्न पत्र दिए गए। परीक्षा के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं की कापियां पुणे जायेंगी और वहां ही जांची जाएंगी। तत्पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा और विजयी प्रतिभागी को राष्ट्रीय राष्ट्र भाषा पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य मनोरमा, उप प्रधानाचार्य वीना चौहान, इंचार्ज कमलेश गेरा, हिंदी इंचार्ज बीना गौड़ आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर