प्यार सुख का आधार: पुष्पा
मैनपुरी: संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में नगर की पंजाबी कॉलोनी स्थित सीआरबी स्कूल में आयोजित निरंकारी सत्संग में प्रवचन करते हुए जिला प्रमुख पुष्पा कालरा ने कहा कि दुखों से सारा संसार दुखी है सुखी वही है जिस पर प्रभु की कृपा है। प्यार को दिल में बसाये बिना सुख नहीं मिलता है।
उन्होंने कहा कि जब तक आपस में प्यार नहीं होगा विश्व में शांति नहीं होगी। आज इंसान अपनी इंसानियत से गिरता जा रहा है। भक्त, संत, धर्म को मजबूती देने के लिए मानवता को प्राथिमकता देते आ रहे हैं। प्रेम, प्यार ही सुख का आधार है। नकारात्मक विचारों से इंसान के मन में विकार पैदा होते हैं, अच्छी समझ सकारात्मक विचारों से आती है। कर्मशीलता और उदासी साथ-साथ नहीं रहते हैं। हम अपने बच्चों में बचपन से अच्छे संस्कार डालें।
संत मंडली में आये अर्चना, गीता, ऊषा, लाल बहादुर, श्रीकिशन, लाल बहादुर, सीमा शिल्पी, दीप्ती, प्रेमा, मनीराम, रामवीर आदि ने भजन एवं गीतों के माध्यम से प्रभु एवं गुरू का गुणगान किया। संचालन राम बाबू ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर