सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
जागरण संवाददाता, महोबा : महिलाओं व युवतियों के साथ बढ़ रही घटना को रोकने के लिए अब पुलिस सक्रिय नजर
जागरण संवाददाता, महोबा : महिलाओं व युवतियों के साथ बढ़ रही घटना को रोकने के लिए अब पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। महिला थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ शहर में जगह-जगह खुली को¨चग सेंटरों में जाकर यहां का निरीक्षण किया और शासन द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया और कहा कि यदि कोई भी उन्हें परेशान या कमेंट करता है तो इसकी जानकारी उन्हें तुरंत दी जाए।
महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत ने महिला कांस्टेबिलों के साथ शहर के आल्हा चौक, ऊदल चौक, गांधीनगर सहित अन्य जगहों पर जाकर शोहदों पर नजर रखी और बेवजह इधर उधर खड़े युवकों को कड़ी हिदायत दी। उनकी इस सख्ती से खासा हड़कंप मचा रहा। इसके बाद उन्होंने को¨चग सेंटरों का निरीक्षण किया और छात्रों को शासन द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो वहीं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी यूपी 100 योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। एसओ रचना राजपूत ने छात्राओं को अपना सीयूजी नंबर भी दिया और उनसे कहा कि यदि कोई उन्हें परेशान करता है या भी अश्लीलता व छेड़छाड़ करता है तो इसकी सूचना तुरंत उनके नंबर पर दी जाए। जिससे समय रहते शोहदों के ऊपर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उनके इस अभियान से शोहदों में अफरा-तफरी मची रही। एसओ ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा।