दो को सर्प ने डंसा, एक की मौत
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को सर्प ने डंस लिया। उनमें एक महिला की चिकित्साल
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को सर्प ने डंस लिया। उनमें एक महिला की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली चरखारी क्षेत्र का बृजपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मनमोहन खेत गया था। यहां कृषि कार्य के दौरान उसे सर्प ने डंस लिया और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। उधर हटवा प्रकाश बम्हौरी की निवासी 24 वर्षीय प्रियंका को घरेलू कामकाज के दौरान सर्प ने डंस लिया और इससे वह अचेत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में उनके परिजनों के द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। यहां दौरान उपचार प्रियंका की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्ट मे लिए भेजा है। घटना से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।