सीओ ने झाड़ू उठाकर चलाया सफाई अभियान
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के स्वच्छता अभियान को साकार और सफल करने को लेकर
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के स्वच्छता अभियान को साकार और सफल करने को लेकर उनके आवाहन पर पुलिस महकमे के साथ ही अन्य विभागों के लोगों ने साफ सफाई करना शुरू कर दिया है। यदि आगे भी ऐसा चलता रहा तो वह दिन दूर न होगा जब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की कल्पना साकार होगी।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ विनोद ¨सह सचान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इसके पूर्व सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों को स्वच्छता अभियान में अपनी अहम भागीदारी करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद सीओ विनोद ¨सह, प्रतिसार निरीक्षक बाबूलाल यादव के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों ने हाथों में झाड़ू उठाकर पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही सभी ब्लाकों व सरकारी कार्यों में स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई जा रही है। सीएम योगी के इस आदेश की सभी सराहना कर रहे हैं।