सड़क हादसों में तीन लोग घायल
जागरण संवाददाता, महोबा : गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभ
जागरण संवाददाता, महोबा : गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें एक को हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
मुख्यालय की समदनगर मुहाल निवासी 26 वर्षीय रीता देवी अपने घर से पैदल कहीं जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर शहर कोतवाली क्षेत्र का बिलवई गांव निवासी 55 वर्षीय रामनारायण बाइक से महोबा आते वक्त रास्ते में असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में शाहपहाड़ी गांव निवीस 45 वर्षीय रम्मी भी सड़क हादसे में घायल हुई। तीनों को उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर किया है।