वीरांगनाओं की धरती को बनाया खनन का अड्डा : स्वाती ¨सह
जागरण संवाददाता, महोबा : भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती ¨सह ने मंगलवार को यहां खरेल
जागरण संवाददाता, महोबा : भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती ¨सह ने मंगलवार को यहां खरेला व खन्ना गांव में जनसभा को संबोधित किया और सपा बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली है।
खन्ना के मुख्य बाजार में जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और उनकी किस्मत बदल जाएगी। सपा बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों ने पिछले 15 सालों में प्रदेश को लूटने का काम किया है। बसपा नेता नसीमुद्दीन बहन बेटियों को गालियां देते है। अखिलेश ने केवल सैफई का ही विकास कराया है। उधर खरेला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वाति ¨सह ने कहा कि वीरों और वीरांगनाओं की धरती को माफियाओं ने खनन का अड्डा बना दिया है। सपा और बसपा गलत कामों को संरक्षण देती है। उन्होंने गायत्री प्रसाद प्रजापति के मामले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था की यह हालत है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया जाता है। दावा किया की प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली है। जनसभाओं के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वाती ¨सह ने मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश को लूटा है। सीएम से सवाल किया कि वह जनता को जवाब दें की मंत्री गायत्री प्रसाद के अपराधी होने पर उसे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है और महिलाओं के मामलों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जाती। इसके साथ ही सीएम जवाब दें की हिस्ट्रीशीटरों को उच्च पदों पर क्यों आसीन किया जाता है। कहा कि जनता सपा को इसी चुनाव में जवाब देगी और भाजपा प्रदेश में सत्ता पर काबिज होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर व प्रत्याशी महोबा विधानसभा राकेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।