विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानलेवा हुई गर्मी, लू से एक की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 08 May 2013 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2013 07:38 PM (IST)

News Article Hero Image

महोबा, कार्यालय प्रतिनिधि : कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी गांव में बुधवार दोपहर बकरी चराने गए युवक लू की चपेट में आकर वह गश खाकर गिर पड़ा। काफी देर तक किसी का ध्यान न जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं पिछले दिनों जैतपुर व पसवारा गांव में भी गर्मी में प्यास से दो हिरनों की मौत हो चुकी है।

कोतवाली क्षेत्र का किड़ारी गांव निवासी 23 वर्षीय संतोष बकरी चराने गया था, तभी लू की चपेट में आकर वह गश खाकर गिर पड़ा। काफी देर तक किसी का ध्यान न जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया है। बता दें कि एक पखवारे पूर्व जैतपुर ब्लाक के अजनर व पसानाबाद में गर्मी में हलक की प्यास बुझाने आए दो हिरनों को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला था। वहीं रोजाना पक्षी भी धूप के चलते दम तोड़ रहे है।

इनसेट

आसमान से बरस रही

आग, पारा 47 के पार

सूर्य देव की तपिश के कारण लोग बेहाल हैं। आसमान से बरस रही आग के चलते पारा 47 के पार हो गया है। सुबह से ही तेज धूप हो जाने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते है। सभी यही सोच रहे है कि आखिर अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा।

------------------------

इनसेट

-------------------

क्या कहते हैं डाक्टर

मौसम का प्रकोप इन दिनों पूरे उफान पर है। लोगों को चाहिए कि तेज धूप से बचाव करें। धूप में न निकलें और अगर निकलें तो सिर व कान ढंककर निकलें। इन दिनों पानी ज्यादा पिएं। शिकंजी, पोदीने का शरबत, लस्सी आदि का सेवन करें। सड़े गले फल न खाएं और मौसमी फल जरूर खाएं। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डाक्टर को दिखाएं।-डा. आरएस मिश्र, फिजीशियन व बाल्य रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर