परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता
महाराजगंज: रविवार को सरदार पटेल बालिका इंटरमीडिएट कालेज पुरैना खंडी चौरा में आयोजित विदाई समारोह में
महाराजगंज: रविवार को सरदार पटेल बालिका इंटरमीडिएट कालेज पुरैना खंडी चौरा में आयोजित विदाई समारोह में 10 वीं एवं 12 वीं के छात्रों को ससम्मान विदाई दी गई। समारोह में गुरुजनों ने शिष्यों को आशीर्वाद देकर सफलता की शुभकामनाएं दी।
पीजी कालेज महाराजगंज के ¨हदी विभागाध्यक्ष डा. महेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि छात्र- छात्राओं द्वारा किया गया परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता। विद्यालय के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्त विद्यालय के शैक्षिक,सांस्कृतिक एवं खेलकूद व्यवस्था में निरंतर सुधार पर जोर दिया। कार्यक्रम में संचिता मिश्रा, अनुपमा गुप्ता, द्वारा मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे, शशि त्रिपाठी, अवधेश, सुदर्शन यादव, नवीन मिश्र, राहुल कुमार गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।