पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
महराजगंज : स्थानीय एमपी पब्लिक स्कूल में गुरूवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में पौधर
महराजगंज : स्थानीय एमपी पब्लिक स्कूल में गुरूवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए हमें अपने अगल बगल पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। इन पौधों से हमें स्वच्छ हवा, छाया के साथ ही इमारती लकड़ी भी प्राप्त होती है। प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। देश में पर्यावरण को क्षति पहुंचने के कारण बार बार अनेक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। प्रवीण चंद ने कहा कि मौसम में अनिश्चित बदलाव का सबसे बड़ा कारण पेड़ों की कटाई है। भारत में तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है। हमें अपने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना होगा। बच्चों ने परिसर में आम, सागौन, अमरूद सहित अन्य पौधों को लगाया। इस दौरान रतन सेन नायक, गरिमा ¨सह, अंजली जायसवाल, शालिनी त्रिपाठी, सूरज राना, हृषिता ओझा, सुनिधि पटवा, विकास शर्मा, अनुपमा पांडेय, अनन्या उपाध्याय, सोनल चतुर्वेदी, शिवानी चौरसिया, दीक्षा चौरसिया, संदीप यादव, शोएब अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।