वैकल्पिक शिक्षा के अनुदेशकों के समायोजन की उम्मीद जगी
महराजगंज : आदर्श वैकल्पिक शिक्षा आचार्य, अनुदेशकों के शिक्षा विभाग में समायोजन की उम्मीद बढ़ गई है।
महराजगंज : आदर्श वैकल्पिक शिक्षा आचार्य, अनुदेशकों के शिक्षा विभाग में समायोजन की उम्मीद बढ़ गई है। शासन से संकेत मिलते ही इनमें खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को अनुदेशकों ने बैठकर कर हर्ष व्यक्त किया और एकजुट होकर संघर्ष करने की रणनीति बनाई है।
जिलाध्यक्ष सरदार प्रसाद राजभर ने कहा कि हम आचार्य तथा मदरसा अनुदेशकों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉकों से जमा हो गया है। कई वर्षों के बाद शासन ने सभी आचार्य, अनुदेशक, मदरसा अनुदेशकों को शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर योग्यता के अनुसार समायोजन करने का निर्णय लिया है। जिला उपाध्यक्ष परशुराम साहनी ने कहा कि हम सभी को एकजुट और संगठित रहने की आवश्यकता है। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुबारक ने कहा कि जब तक हम लोगों का समायोजन नहीं हो जाता है, तब तक हम लोग बैठने वाले नहीं है। इसी क्रम में सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया गया। सदर ब्लॉक से अर¨वद कुमार को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा परतावल बाल्मिकी ¨सह, लक्ष्मीपुर से परशुराम साहनी, धानी से इम्तेयाज अहमद, मिठौरा से ऋषभदेव त्रिपाठी, निचलौल से अमरनाथ ¨सह, नौतनवा से बुद्धिराम चौरसिया, घुघली से सरवर अली, सिसवा से वीरेंद्र कुमार गिरी, फरेंदा से रामानंद शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।