रोजा इफ्तार में शामिल हुए लोग
महराजगंज: कस्बे के नौका टोला में पूर्व सभासद प्रमोद शर्मा द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शा
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 10:57 PM (IST)
महराजगंज: कस्बे के नौका टोला में पूर्व सभासद प्रमोद शर्मा द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। रमजान महीना मुसलमान भाइयों के लिए खास है। जो सभी को भाईचारे का संदेश देता है। रोजेदारों को इफ्तार कराना नेक कार्य है। यही कारण है कि वर्षों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब हमारे मुल्क में आज भी कायम है। इस अवसर पर संजीव सोनी, मुर्तुजा, डॉ. अशोक पांडेय, इशरत अली लारी, वाहिद अंसारी, जुल्फेकार अंसारी, जब्बार अली, मनोज शर्मा, गुफरान अहमद, मुजीब अली रंगरेज, टेनी मिश्रा, शैलेश कुमार आदि लोग शामिल रहें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें