घायल महिला की मौत
महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से घायल विपता 60 वर्षीय की मेडिकल क
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:18 PM (IST)
महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से घायल विपता 60 वर्षीय की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत ग्राम गोधवल में ईंट भट्ठा है। इस भट्ठे पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे ईंट की दीवार गिर गई। इससे भट्ठे पर कार्य कर रहे मंगरू, विपता, फूला व लोचन दब गए। घटना में 45 वर्षीय फूला पत्नी लोचन निवासी ग्राम पोढ़ा थाना घाघरा जिला गुमला, झारखंड की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। जिसमें विपता की आज मेडिकल कालेज में मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें