सागौन के तीन पेड़ काट ले गए चोर
महाराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर गांव के पूर्व प्रधान स्वतंत्र ¨सह के बगीचे से बीती रात
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 12:18 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 12:18 AM (IST)
महाराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर गांव के पूर्व प्रधान स्वतंत्र ¨सह के बगीचे से बीती रात अज्ञात चोरों ने सागौन के तीन विशाल पेड़ काट ले गए। इस मामले में स्वतंत्र ¨सह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु तहरीर दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बीती रात इलेक्ट्रानिक मशीन से पूर्व प्रधान स्वतन्त्र ¨सह के बगीचे से चोर तीन पेड़ काट ले गए, तथा एक पेड़ काट कर छोड़ गए। पेड़ चोरी की लगातार हो रही घटना से जनता में आक्रोश है। सागौन के पेड़ों के चोरी की यह घुघली थाने की सातवीं घटना है। मजे की बात है कि चोर सिर्फ सागौन का पेड़ों को ही अपना निशाना बना रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें