सफाई के लिए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन
महराजगंज: पड़री बुर्जुग वार्ड नंबर-17 की सभासद नीतू निगम ने वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने क
महराजगंज: पड़री बुर्जुग वार्ड नंबर-17 की सभासद नीतू निगम ने वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में चारो तरफ गंदगी का अंबार है। मुहल्ले के लोग काफी नाराज है। सफाई कर्मी अपने दायित्वों को निर्वहन नहीं कर रहे हैं। कब आते हैं, कब जाते हैं, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। साथ ही महिला सफाई कर्मी को भी यहां से हटा दिया जाए। भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलामहामंत्री कमलेश यादव ने बताया कि जिला प्रमुख महासचिव नीरज कुमार मिश्र को बनाया गया है, जबकि सदर तहसील अध्यक्ष बाबू लाल चौहान, सदर तहसील महासचिव विक्रम चौहान, सदर तहसील कोषाध्यक्ष राजकिशोर को मनोनीत किया गया है। इस दौरान दिनेश चंद्र मिश्र, संतोष जायसवाल, मुन्नी लाल, कृष्णा नंद त्रिपाठी, सुदाम गुप्ता, राजेंद्र ¨सह, जनार्दन, विजय अकबर अली, भरत मणि आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।