Move to Jagran APP

भासपा का सदस्यता अभियान पर जोर

महराजगंज: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती एवं सदस्य

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 11:11 PM (IST)
भासपा का सदस्यता अभियान पर जोर
भासपा का सदस्यता अभियान पर जोर

महराजगंज: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती एवं सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम राजभर व मंडल महासचिव रामकिशुन राजभर ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट रहें। अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा जोड़ते हुए सदस्य बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का जिला मुख्यालय पर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कविलास राजभर, मोती लाल राजभर, रामचंद्र राजभर, मालती राजभर, नागू राजभर, श्याम भरत, विभूति, उमेश राजभर, अमेरिका राजभर, विश्वकर्मा राजभर, रामजतन चौहान, अजय पांडेय, शरीफ खान, कन्हैया, सोनू, महेंद्र राजभर, अखिलेश राजभर, मोलहू राजभर, मिश्री राजभर, कोदई, जितेंद्र, रूना चौहान, लीलावती निषाद, माया भारती, शिवा वरूण, मुरली, मनोहर राजभर, नगेश, नरेश, राजकुमार, पंकज कन्नौजिया, रामनयन चौधरी, रणजीत, अमरजीत, बृजेश आदि लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.