आठ रुपये किलो बिक रहा धान, किसान हताश
महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र के किसान इन दिनों आठ रुपये किलो धान बेचने को मजबूर हैं। नोटबंदी की आड़ में
महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र के किसान इन दिनों आठ रुपये किलो धान बेचने को मजबूर हैं। नोटबंदी की आड़ में व्यापारी नकदी का बहाना बनाकर किसानों से उधारी खरीददारी पर जोर दे रहे हैं। औने- पौने दामों पर धान बेच कर किसान मारे= मारे फिर रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की हालत बदतर हो गई है। माह भर पहले जो धान 1200 रुपये ¨क्वटल बिक रहा था। अब व्यापारी उधारी अथवा चेक देने की बात कह कर धान खरीद रहे हैं। वहीं कुछ व्यापारी एक माह से दो माह बाद रुपये देने की बात कर रहे हैं। क्षेत्र के लोकेर्श्वर पाण्डेय, विजय उपाध्याय, कनक ¨सह, दुर्गा पांडेय, मनोज पाठक, सुनील राय, हृदय उपाध्याय, बाबर अहमद अब्बासी, कालिका ¨सह, रामवृक्ष ¨सह, अरविन्द राय सहित अन्य लोगों ने किसानों के साथ हो रही ठगी को रोकने की मांग की है।