भाकियू की बैठक में छाया रहा धान खरीद का मुद्दा
महराजगंज: भरतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को अमहवा चौराहा पर हुई। बैठक में क्रय क
महराजगंज: भरतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को अमहवा चौराहा पर हुई। बैठक में क्रय केंद्रों द्वारा धान की खरीद नहीं किए जाने और मनमानी करने का आरोप लगाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नौतनवा तहसील के अध्यक्ष सुरेश चंद साहनी ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। ऐसे में किसान अपने कीमती अनाज को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद लिए हैं। उन्होंने कहा कि ठंड ने दस्तक दे दी है। गरीब व बेसहारा लोग संसाधनों के अभाव में परेशान हैं। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
बैठक में चेतावनी दी गई कि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो भाकियू जिला मुख्यालय पर पंचायत लगाने पर मजबूर होगी।
इस दौरान बलिकरन चौधरी, त्रिवेणी निषाद, लालू यादव, रामप्रसाद साहनी, विजय यादव, अवधेश वर्मा, रामसूरत, कपिलदेव, रामआसरे, सुभाष, जयराम, रमाशंकर निषाद, अंगद चौहान, रमेश साहनी, रामविभूति, रामबचन चौहान, शनिचरा, बासमती, मालती, दुर्गावती, लीलावती, बसंती सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।