विधानसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नामित
महराजगंज: मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट वीरे
महराजगंज: मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार ¨सह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराने हेतु सुगम आनलाइन पोर्टल पर वाहन अधिग्रहण, एलाटमेंट एवं रिलीज तथा सुविधा आनलाइन पोर्टल पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की अनुमतियों एवं निर्वाचन से सबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदार सौंपी है। मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद चौबे, उपजिलाधिकारी फरेन्दा विक्रम ¨सह, उपजिलाधिकारी नौतनवा आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी निचलौल ज्ञानेश्वर प्रसाद, उपजिलाधिकारी सदर देवेश गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी गिरीश चंद ¨सह, जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी एवं एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।