उत्पीड़न के खिलाफ रसोइया का प्रदर्शन कल से
महराजगंज: प्रदेश सरकार पर कम मानदेय देने और उत्पीड़न का आरोप लगाकर रसोइया संघ ने सोमवार से जिला मुख्य
By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM (IST)
महराजगंज: प्रदेश सरकार पर कम मानदेय देने और उत्पीड़न का आरोप लगाकर रसोइया संघ ने सोमवार से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है।
अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की शनिवार को हुई बैठक में रसोइयों ने सरकार के ऊपर भेदभाव व उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष राजबंशी शर्मा ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। महंगाई के बाद भी कम मानदेय दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ¨बदु देवी ने कहा कि जिले के सभी रसोइया मांगों के लिए महासंघ का साथ दें। इस दौरान विजय लाल श्रीवास्तव, फेरई गौतम, जवाहर लाल कन्नौजिया, हरिशंकर तिवारी, रामसुमेर, कौशिल्या तिवारी, बलुआही, दीनानाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें