पुस्तक मेले में उमड़े लोग
महराजगंज: शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शुक्रवार को सोनौली स्थित राम जानकी मंदिर में एक धार
महराजगंज: शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शुक्रवार को सोनौली स्थित राम जानकी मंदिर में एक धार्मिक पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के परिब्राजकों द्वारा धार्मिक पुस्तकों का प्रदर्शनी किया गया। प्रदर्शनी में गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तकों का भारी संख्या में स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में स्थानीय निवासियों सहित पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के नागरिकों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य सभी भाई बहनों में धर्म, अध्यात्म एवं सद साहित्य के प्रति लोगों में रूचि पैदा करना है। आज के परिवेश में बढ़ रहे सामाजिक, वैमनस्य को दूर करने में यह साहित्य बेहद कारगर सिद्ध होगी।