व्यक्तिव विकास से होगा बेहतर भविष्य का निर्माण
महराजगंज: व्यक्ति के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा के माध्यम से ही कोई व
महराजगंज: व्यक्ति के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा के माध्यम से ही कोई व्यक्ति सर्वोच्च स्थान पर पहुंच सकता है। हमारी सोच और हमारे संस्कार पर शिक्षा का गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि कोई छात्र अपने वि़द्यार्थी जीवन से ही अनुशासन प्रिय है और कक्षा में नियमित उपस्थित होकर अपने विषयों का अध्ययन कर शिक्षा ग्रहण कर रहा है तो निश्चित रूप से उसका जीवन और भविष्य दोनों बेहतर होगा। हमारा व्यक्तित्व कैसा है,भविष्य का निर्धारण बहुत हद तक उसी पर निर्भर है। छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए सतत ही प्रयास होना चाहिए। हम जैसा चाहेंगे हमारे व्यक्तित्व की छाप सामने वालों पर पड़ेगी। बेहतर व्यक्तित्व के लिए बेहतर सोच का होना आवश्?यक है। सकारात्मक सोच लोगों को ऊंचाइयों तक ले जाती है। वहीं नकारात्?मक चीजें हमें अंधकार के गर्त में ढकेल देती है। हम जैसा सोचेंगे जैसा करेंगे हमारा व्यक्तित्व उसी प्रकार का हो जाएगा। अभिभावकों को चाहिए कि वह छात्रों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ भविष्य निर्माण की सींख दें। बच्चों का बेहतर भविष्य निर्माण हर अभिभावक और गुरुओं का दायित्व है। सकारात्मक सोच बच्चों के व्यक्तित्व में निखार पैदा करती है। जैसा हमारा ¨चतन होगा हमारा व्यक्तित्व भी उसी तरह का हो जाएगा। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। उनका व्यक्तित्व उनका जीवन सुखमय हो इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। हमारी पहल ही बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए कारगर साबित होगी। हम जो करेंगे उसका प्रतिफल सकारात्मक रूप से हमारे सामने आएगा। ऐसे में बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की दशा में हमें सार्थक पहल करनी चाहिए।