गंदगी का अंबार, जीना मुहाल
महराजगंज: महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान की हवा निकल गई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 11:55 PM (IST)
महराजगंज: महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान की हवा निकल गई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर अभियान चल तो रहा है, लेकिन सिर्फ कागजों में। सफाई कर्मचारी नियमित दिनचर्या के अनुसार वार्डों में निकलते हैं, और कोरम पूरा कर इनकी घर वापसी हो जाती है। नगर के विभन्नि वार्डों में फैला कूड़ा सफाई अभियान का सच उजागर कर रहा है। ंिसचाई विभाग डाक बंगले के सामने मुख्?य सड़क पर स्थिति पशुपति नाथ तिवारी के घर के सामने आप को हर रोज कूड़े का ढेर दिख जाएगा। इंदिरानगर वार्ड में सरोज के घर के सामने, चिऊरहा वार्ड में राम प्रसाद के घर के समीप भी आप को सफाई अभियान का सच देखने को मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें