अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार को आरोप
महराजगंज:भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने नगर पालिका परिषद नौतनवा में भारी पै
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 10:33 PM (IST)
महराजगंज:भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने नगर पालिका परिषद नौतनवा में भारी पैमाने पर सरकारी धन की लूट का आरोप लगाया है। उन्होने पालिका अध्यक्ष पर अपने चहेतों एवं भाई भतीजा को ठेका देकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। शनिवार को जनसूचना अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को लिखे पत्र में उन्होने वित्तीय वर्ष 2013-14, 14-15, 15-16 में कराये गये विकास कार्यो का लेखा जोखा एवं आवंटित धनराशि का विवरण मांगा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें