सपा कार्यकर्ताओं को मिला है अपराध करने का लाइसेंस: योगी
महराजगंज: गोरखपुर के सांसद और गोरक्षपीठाधीश्वर महंथ योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महराजगंज स्थित कलेक्
महराजगंज: गोरखपुर के सांसद और गोरक्षपीठाधीश्वर महंथ योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महराजगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सूबे की सपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रदेश में अराजकता के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपराध करने का लाइसेंस मिला है। सत्ता के इशारे पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। पीडि़तों को न्याय देने की जगह थाने पर उनको ही प्रताड़ित किया जा रहा है। लोगों का सिर्फ इसलिए उत्पीड़न हो रहा है कि वह ¨हदू हैं। यह स्थिति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे तो हमारा आंदोलन और उग्र होगा।
योगी आदित्यनाथ महराजगंज जिले में ¨हदू उत्पीड़न, गौकशी आदि मुद्दो को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस समाज में प्रतिरोध करने की क्षमता रहेगी वह समाज न्याय भी ले लेगा। उत्पीड़न की घटनाओं की अनदेखी करने से अत्याचारियों के हौसले बढ़ते हैं। हमें मजबूती से अन्याय का प्रतिकार करना होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर में मूर्ति तोड़ी जाती है तो पुलिस वहां के पुजारी को ही जेल में डालने का कुचक्र रचती है। महराजगंज की पुलिस सत्ता के इशारे पर अपराधियों से मिली हुई है। नेपाल से सटी सीमा होने के चलते महराजगंज महत्वपूर्ण जिला है, लेकिन सीमा पर देश विरोधी तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं। जाली नोट, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी खुलेआम हो रही है। सीमा के समीप नौधनाड्यों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बन देख रही है। सदर सांसद ने कहा कि थानों से गौ तस्करों को संरक्षण मिल रहा है। जिसके चलते वे इस कुकृत्य को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया तो ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता इस कुकृत्य के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नर¨सह पांडेय व संचालन शेष विजय ¨सह ने किया। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम कृपाशंकर पांडेय व एएसपी हरिगो¨वद को जिलाध्यक्ष नर¨सह पांडेय ने 14 सूत्रीय मांग पत्र पढ़कर सुनाया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इससे पूर्व हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ¨सह व प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र ¨सह के नेतृत्व में जिला परिषद मार्केट से कलेक्ट्रेट तक पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगाते चल रहे थे।