उपेक्षा के चलते समाप्त होता पोखरे का अस्तित्व
जागरण संवाददाता, कटहरीबाजार, महराजगंज: निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट स्थित महदा पोखरे का अस
जागरण संवाददाता, कटहरीबाजार, महराजगंज: निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट स्थित महदा पोखरे का अस्तित्व उपेक्षा के चलते मिट गया है। वर्तमान में पोखरे का पता नहीं चल रहा है। पिछले कई वर्षों से सिल्ट एवं खर पतवार जमा होने के कारण पोखरा छिछला हो गया है। बची खुची जगह पर आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस पोखरे से गांव के लोग ¨सचाई किया करते थे। जो वर्तमान समय में खुद ही सूख गया है। कभी वह दौर था जब इस पोखरे में पशु पक्षी अधिक संख्या में आकर अपना बसेरा बनाया करते थे। आज स्थित यह है कि पशु पक्षी दिखाई नहीं दे रहे हैं, हालांकि पोखरे पर अतिक्रमण व सफाई के आये दिन तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत होती है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पोखरे का अस्तित्व समाप्त होने से गांव के लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। दुखद तो यह है कि बार बार गुहार लगाने के बाद भी शासन प्रशासन के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने स्वयं भी तालाब के सुंदरीकरण का संकल्प लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन के लोग नहीं चेते तो हम स्वयं ही श्रमदान कर तालाब की सफाई करेंगे।