वाहन की ठोकर से दो घायल, गंभीर
महराजगंज : कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलभरिया नहर पुल के पास शुक्रवार को हेवती की तरफ से आ रही
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 11:15 PM (IST)
महराजगंज : कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलभरिया नहर पुल के पास शुक्रवार को हेवती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जायलो गाड़ी ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी। भागते हुए उसने एक अन्य को घायल कर दिया।
ग्राम बगहीं निवासी 25 वर्षीय राजू मिश्रा अपने घर से ग्राम करमही की तरफ जा रहा था कि तेज रफ्तार जायलो के चपेट में आ गया। घटना के बाद जायलो चालक भागने के चक्कर में एक अन्य मोटर साइकिल सवार सुनील शर्मा निवासी ग्राम करमही को भी ठोकर मार कर मिठौरा बाजार की तरफ भागने में सफल हो गया। आस पास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी साधन से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें