जन जागरूकता का संकल्प ले निकाली साइकिल रैली
महराजगंज: 46 वीं यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. कैडेटों ने सायकिल यात्रा निकाली। गोरखपुर से चलकर महराजग
महराजगंज:
46 वीं यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. कैडेटों ने सायकिल यात्रा निकाली। गोरखपुर से चलकर महराजगंज होते हुए स्थानीय सेठ आनंदराम जयपुरिया इण्टर कालेज में सोमवार को पहुंची सायकिल यात्रा का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर सूबेदार यादव व एनसीसी अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। सायकिल यात्रा में कैडेटो ने नशा खोरी के खिलाफ सामाजिक जन चेतना के लिए अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा के प्रति नागरिकों के कर्त्तव्यों को स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित कक्षा में उपस्थित रहकर पठन पाठन करने हेतु प्रेरित किया। कैडेटों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर सूबेदार यादव ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों से मुक्त होने का एक मात्र उपाय जन जागरण ही है। क्योंकि जब तक लोग इन कुरीतियों से होने वाले दुष्परिणामों से परिचित नही होंगे, तब तक ये प्रयास फलीभूत नही होंगे। रात्रि विश्राम के उपरान्त मंगलवार को प्रधानाचार्य ने हरी झण्डी दिखा कर कैडेटों को रवाना किया। इस अवसर पर सूबेदार एहसान अली, सीएचएम संतोष कुमार राई, हवलदार अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।