अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
महराजगंज: दीवानी न्यायालय गोरखपुर के अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर देने के एक सप्ताह बाद भी अभ
महराजगंज:
दीवानी न्यायालय गोरखपुर के अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर देने के एक सप्ताह बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सिविल बार एसोसिएशन फरेन्दा के अधिवक्ताओं ने कस्बे में जुलूस निकाला। इसके साथ ही प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार फरेन्दा सतीश कुमार को ज्ञापन सौप कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रामसहाय गुप्त ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय व दहशत का माहौल कायम है। समाज को न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता ही असुरक्षित है तो और लोगों की बात ही क्या है। मंत्री रविन्द्र नाथ उपाध्याय ने हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र ने कहा कि आये दिन प्रदेश में हत्या, लूट ,बलात्कार होना आम बात है। पुलिस का कोई भय अपराधियों पर नहीं रह गया है। घटना के सप्ताह भर बाद भी पुलिस लकीर ही पीट रही है। इस दौरान देवता पाण्डेय, डीएन मिश्र, विनोद कुमार त्रिपाठी, शम्भूनाथ यादव, अजीत मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार मौर्य, मनोज कुमार मिश्र, सरोज मिश्र, रामजीत पासवान , संदीप श्रीवास्तव, सनत त्रिपाठी, जितेन्द्र यादव, अवधेश उपाध्याय, आनन्द गुप्ता, सतीश दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।