सभी पाíटयों ने जनता को छला
महराजगंज: आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि सभी पाíटयों ने जनता को छलने का का
महराजगंज: आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि सभी पाíटयों ने जनता को छलने का कार्य किया है। आज भ्रष्टाचार से पूरा देश तबाह है। जनता इन पाíटयों के दोहरी नीति को समझ चुकी है। अब वे विकल्प के रूप में आप को देख रही है। वे बागापार में आयोजित क्षेत्री जनजागरण सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी अर¨वद केजरीवाल के नेतृत्व में संघर्ष कर रही है। भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा सभी के कई कई नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं, तथा एक दूसरे को बचाने में लगे है। जब तक थाने, कचहरियों में घूस दिये बिना काम नहीं होगा, तब तक देश आजाद हो नहीं माना जाएगा।
जिला सचिव केएम अग्रवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव में जो पैसा न खर्च करें, उसे ही वोट दिया जाये। जब प्रधान पद के सभी उम्मीदवारों को गांव की एक एक जनता जानती है, तो पैसा खर्च करने की क्या जरूरत है। कार्यक्रम को संगठन सचिव रामकुमार पटेल, विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी भगवान दत्त पांडेय, सिसवा के प्रभारी परमानंद गुप्त, नौल के प्रभारी सर्वेश गौतम, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी हरीराम वर्मा, दामोदार, पांडेय, गुलाबी देवी, देवमंत्री देवी, सदर के प्रभारी जितेंद्र आर्य, सेवानिवृत शिक्षक अनंत यादव ने भी संबोधित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिग्विजय चौधरी ने दिया।