नपा कर्मियों ने हटाया कूड़ा
महराजगंज:नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सक्सेना नगर वार्ड में सड़क पर रखा गया कूड़ा शनिवार को नपा कर्मचार
महराजगंज:नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सक्सेना नगर वार्ड में सड़क पर रखा गया कूड़ा शनिवार को नपा कर्मचारियों ने हटाया। इसके साथ ही कर्मचारियों ने वार्ड में विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई की।
बताते चलें कि नगर पालिका क्षेत्र के सक्सेना नगर वार्ड निवासी रामअवध अग्रहरि के दुकान के सामने सड़क पर कई दिनों से कूड़ा रखा गया था। कूड़ा न हटाए जाने से उसके सड़ांध से उठ रही दुर्गंध से यहां के लोगों का रहना मुश्किल हो गया था। दैनिक जागरण की तरफ से वार्ड की समस्याओं को ध्यान में रख कर चलाए जा रहे अभियान सिटीजन रिपोर्टर में इन्होंने गंदगी की समस्या को प्रकाशित किया था। शनिवार को वार्ड में लगा रहता है गंदगी का अंबार शीर्षक से प्रकाशित खबर को पढ़ने के बाद समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सरोजनी नगर में सड़क पर रखा गया कूड़ा तुरंत साफ कराने का निर्देश दिया। सफाई कर्मचारियों ने सुबह मौके पर पहुंच कर कूड़ा हटाया। नगर पालिका परिषद के ईओ पृथ्वी नाथ गुप्त ने कहा कि गंदगी, नाली,पानी की समस्या से हमे अवगत कराएं। समस्या का तुरंत समाधान होगा।