फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
महराजगंज: होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस के जवानों ने जनपद के विभिन्
महराजगंज:
होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस के जवानों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। श्यामदेउरवा व सदर कोतवाली में एसपी ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया।
सदर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के नेतृत्व में सक्सेना नगर, मऊ पाकड़, बलिया नाला सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यहां विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च होने के बाद एसपी ने श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल कस्बा में विभिन्न चौराहा व संवेदनशील गांव में मार्च कर जवानों ने यह संदेश दिया कि पर्व पर शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली पर्व भाई चारा का पर्व है। आपस में मिल कर शांति पूर्वक पर्व मनाएं। ऐसा कोई काम न करें जिससे तनाव उत्पन्न हो। रंग फेकने से जो मना कर रहा हो उसके उपर कदापि रंग न फेंके। उन्होने कहा कि पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस शक्ति से निपटेगी। पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के लोगों से अपील किया। पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए लोगों से कहा। उन्होने कहा कि यदि कहीं भी कानून व्यवस्था भंग होने की संभावना बनती है तो समय रहते पुलिस को सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करेगी। इसके साथ ही यदि क्षेत्र में कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे पुलिस को तुरंत सूचना दें। एसपी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने परतावल चौकी से निकल कर कोटवा गांव होते हुए श्यामदेउरवा थाने तक पुलिस के जवानों ने मार्च किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण गाड़ी, जवान हेल्मेट, सुरक्षा जैकेट से लैस होकर चल रहे थे। इसी क्रम में पनियरा थानाध्यक्ष एपी चतुर्वेदी के नेतृत्व में पनियरा चौराहा होते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी विनोद नाथ, सीओ श्रीकांत प्रजापति, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा संजय राय, सदर कोतवाल ओपी चौहान सहित अन्य थानों की पुलिस एवं पीएसी के जवान उपस्थित रहे।