जिला जज ने किया फरेन्दा न्यायालय का निरीक्षण
महराजगंज: महराजगंज जिले के नवागत जिला जज शशिकान्त पाण्डेय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सि
महराजगंज:
महराजगंज जिले के नवागत जिला जज शशिकान्त पाण्डेय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सिविल न्यायालय फरेन्दा का निरीक्षण किया।
जिला जज शशिकान्त पाण्डेय ने मंगलवार की दोपहर आद्रवन लेहड़ा वाली के दर्शन के बाद सिविल कोर्ट फरेन्दा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोर्ट के जनरेटर के लिए पैसा अवमुक्त हो गया है। इसके साथ ही अधिवक्ता भवन व कोर्ट के सुन्दरीकरण के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखा है। इस अवसर पर सिविल जज जूनियर डिविजन फरेन्दा डा सुनील कुमार सिंह, बार के अध्यक्ष राम सहाय गुप्त, मंत्री रविन्द्र उपाध्याय, डी एन मिश्र,अरविन्द कुमार मिश्र, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।