कोहड़वल गांव पहुंचे भाजपार्इ्र
महराजगंज: नौतनवा तहसील अन्तर्गत ग्राम कोहड़वल में खलिहान की भूमि में अवैध रूप से मदरसे मस्जिद के नि
महराजगंज:
नौतनवा तहसील अन्तर्गत ग्राम कोहड़वल में खलिहान की भूमि में अवैध रूप से मदरसे मस्जिद के निर्माण कराने के मामले की जानकारी पाते ही भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ल के निर्देश पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी के नेतृत्व में उक्त गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
समीर त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि कि उक्त मदरसे व मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से कराया जा रहा है। उक्त प्रकरण पर निवासी न्यायालय फरेंदा द्वारा स्थगन आदेश भी जारी है तथा उच्च न्यायालय तथा शासन का स्पष्ट निर्देश है कि 132 के भूमि में किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कराया जा सकता है।
त्रिपाठी ने कहा कि कुछ राजनैतिक लोग अवैध निर्माण को प्रश्रय देकर शांति भंग का प्रयास कर रहे हैं। उक्त प्रकरण में जिले के आला अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को लिखित रूप से मामले की जानकारी भी दी जा चुकी है। गांव के ही राज कुमार चौधरी ने सभी अधिकारियों को मामले की लिखित जानकारी दी है।
प्रतिनिधिमंडल ने राजकुमार चौधरी सहित तमाम ग्रामवासियों को आश्वास्त किया कि गांव में अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ल ने भी अपर जिलाधिकारी से वार्ता कर अवैध निर्माण का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा धमकाने की शिकायत भी की। जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ल ने प्रशासन से मांग किया है कि अवैध निर्माण के लिए खलिहान में गिराये गये ईट व बालू को तत्काल हटवाया जाए और अवैध निर्माण बंद कराया जाए अन्यथा स्थिति बिगड़ने का अंदेशा है। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री प्रदीप सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदे सिंह मौजूद रहे।