गौ रक्षा के लिए निकाली गई जागरुकता रैली
महराजगंज: कर्म मुक्ति प्रचार अभियान के तहत गौ रक्षा के लिए जय गुरुदेव के अनुयायियों ने नगर में मोटर
महराजगंज: कर्म मुक्ति प्रचार अभियान के तहत गौ रक्षा के लिए जय गुरुदेव के अनुयायियों ने नगर में मोटर साइकिल जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में शाकाहार अपनाएं, मांसाहार त्यागें के नारे से माहौल गूंज उठा।
इस दौरान डा. बलराम भट्ट सचेतक ने कहा कि संत बाबा जय गुरुदेव के शाकाहार प्रचार एवं गौ रक्षा अभियान को आगे बढ़ाने वाले संत उमाकांत की प्रेरणा से आयोजित 11 दिवसीय मानव सुधारक एवं आध्यात्मिक संदेश पूरे देश दुनिया में फैलाने का अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अंडा मांस मछली, शराब एवं सभी तरह के नशों को छोड़ दें। गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए मुहिम छेड़े। आगे समय बहुत खराब आ रहा है। इसलिए औरतें और बच्चियां कुछ समय के लिए गहना आभूषण पहनना बंद कर दें। विदेशी बैंकों में जमा धन यथा शीघ्र ले आएं, नहीं तो कुछ दिन बाद आपका नहीं रह जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामाज्ञा प्रसाद, महामंत्री छेदी लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष सूर्य नारायण मौर्य सहित बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल रहे।