Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान के लिए समर्पित हों कार्यकर्ता

महराजगंज: नगर में स्थित एक सिनेमा हाल परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसएमएस

By Edited By: Published: Mon, 15 Dec 2014 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 10:41 PM (IST)

महराजगंज:

loksabha election banner

नगर में स्थित एक सिनेमा हाल परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसएमएस से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि भाजपा जितनी मजबूत होगी उतना ही प्रदेश का युवा अपने आप का शक्तिशाली महसूस करेगा। हम सभी को भाजपा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। क्यों कि भाजपा ही युवाओं की सच्ची हितैषी है। उन्होने कहा कि डिजीटल सदस्यता अभियान से युवा मोर्चा जनपद के हर कोने में लोगों को सदस्यता दिलाया जा रहा है। भाजपा ने हर वर्ग के परिवार को जोड़ने का फैसला दिया है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री दिनेश जायसवाल, विवेक गुप्ता, जिला मंत्री सिनोद कुमार, चंदन पटेल, अभयनंदन पटेल, अतुल कुमार पटेल, प्रदीप, अजय कुमार, राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्य खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ल ने कहा कि आगामी 19,20,21 दिसंबर को चलो बूथ की ओर कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी पदाधिकारी, सदस्यता प्रमुख मंडलों के, सदस्यता अभियान के प्रवासी उक्त तिथियों पर अपने अपने बूथों पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सिसवा विधान सभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने कहा कि गड़ौरा चीनी मिल पर गन्ना किसान पर्ची के लिए दर दर भटक रहे हैं। किसानों के समस्याओं के लिए शासन प्रशासन गंभीर नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.