सात सौ छात्रों ने ली भाजयुमो की सदस्यता
महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा च
महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत जिले में कुल सात सौ छात्र छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण किया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी छात्र छात्राएं एकजुट होकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्याें के बारे में जन जन को बताएं और देश के उत्थान के प्रयास में सकारात्मक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि आज उन्हें दुनिया में जो सम्मान मिल रहा है, उतना किसी अन्य प्रधानमंत्री को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज के अभियान में कालेज व नगर क्षेत्र में मिलाकर कुल सात सौ छात्र छात्राओं ने मोर्चा की सदस्यता लिए। इस दौरान देवेंद्र त्रिपाठी, शिव कुमार, श्रवण पटेल, दिनेश जायसवाल, विवेक गुप्ता, अभयनंद पटेल, सिनोद, प्रदीप निषाद, भारतेंदु मणि त्रिपाठी, भरत, मुकेश, बैजनाथ, सुनील मिश्रा, कन्हैया लाल शर्मा, ऋषि केश, रूपेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।