नेपाल में आज प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारतीय वाहन
महराजगंज: श्रीलंका के राष्ट्रपति महेंद्र राजपक्षे के मंगलवार को लुंबिनी दौरे को लेकर नेपाली प्र
महराजगंज:
श्रीलंका के राष्ट्रपति महेंद्र राजपक्षे के मंगलवार को लुंबिनी दौरे को लेकर नेपाली प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने भैरहवा से लगाए लुंबिनी अंचल के आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सोनौली व ककरहवा सीमा से भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। जब तक राष्ट्रपति का लुंबिनी कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता तब तक यह रोक जारी रहेगी।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में 25 व 26 नवंबर को होने वाले सार्क शिखर संमेलन में मंगलवार को शामिल होने आ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति महेंद्र राजपक्षे दोपहर को लुंबिनी का दौरा करेंगे। जिसे लेकर नेपाली प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों ने भैरहवा से लगाए बुटवल व लुंबिनी अंचल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुरक्षा को लेकर सोमवार को भैरहवा में नेपाल के आलाधिकारियों ने बैठक किया। जिसमें सीमा सुरक्षा को लेकर जहां विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए, वहीं लुंबिनी से सटे नजदीकी भारतीय सीमा से वाहनों का नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। इस संबंध में रू पंदेही के सीडीओ बालकृष्ण पंत का कहना है कि लुंबिनी में जब तक श्रीलंका के राष्ट्रपति का कार्यक्रम चलेगा, तब तक भारतीय सीमाओं से किसी भी प्रकार के वाहनों के संचलन पर रोक लगा दी गयी है। जैसे ही राष्ट्रपति का कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा सीमा से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान पर्यटक वाहनों को विशेष जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति के निर्देश दिए गए हैं।