साहस, दृढ़ता व दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थीं इंदिरा गांधी
जागरण संवाददाता, महराजगंज: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिवस कांग्रेसियों ने बडे़ उल्लास
जागरण संवाददाता, महराजगंज: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिवस कांग्रेसियों ने बडे़ उल्लास से मनाया। इस दौरान शक्तिशाली देश के निर्माण में इंदिरा गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को भी लोगों ने याद किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयेाजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि स्व. गांधी में देश सेवा की भावना कूट कूट कर भरी थी। उन्होंने वानर सेवा के नाम से अपना एक सेवा दल बनाकर संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया। अपनी दृढ़ता, दूरदर्शिता और साहस का ऐसा उदाहरण दुनिया के सामने रखा, जिसका अन्य उदाहरण मिलना कठिन है।
वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र उपाध्याय व अवनीश पाल उर्फ विपिन पाल ने संयुक्त रूप से कहा कि सन 1971 में स्व. गांधी ने न केवल एशिया के इतिहास में नया अध्याय लिखा, बल्कि यहां के भूगोल को भी बदल दिया। कपिलदेव शुक्ल ने कहा कि स्व. गांधी ने हरित क्रांति के माध्यम से देश को खाद्यान्न के मामले में आत्म निर्भर बनाया है।
इस दौरान मंगल लाल श्रीवास्तव, जग्गू नेता, आलोक रंजन, सुबाष पटेल, अफजल अब्बासी, शैलेष गोंड, रामेश्वर प्रसाद, राम प्रसाद, राम प्रताप सिंह, नवल किशोर चौबे, राम किशुन, श्याम राज कन्नौजिया, ध्रुवनरायण तिवारी, हरिश्चंद्र पांडेय, मुन्नी जायसवाल, पार्वती देवी, हरिश्चंद्र सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद हर्ष वर्धन के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि इंदिरा गांधी एक शक्तिशाली देश के निर्माण में जो योगदान किया है, उसकी मिसाल आने वाले युग में देखने को नहीं मिलेगा। देश के लिए ही उन्होंने अपनी जान तक गंवा दी। देश की सभी राजाओं के प्रीविसर्य को समाप्त किया। बैंकों को राष्ट्रीयकरण कराया, उनके द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम लागू करके देश को आगे बढ़ाया, उन्होंने ने ही देश को परमाणु क्षमता संपंन राष्ट्र घोषित कराया। विश्व के किसी देश के आगे झुकीं नहीं, उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस दौरान गोपाल शाही, जहीर खां, विनोद सिंह, विरेंद्र पांडेय, निठुरी सिंह, ज्ञानेंद्र पटेल, सुधीर शाही, शिवशंकर वर्मा, नूरआलम, विराजबीर, जय प्रकाश शाही, आत्मा त्रिपाठी, व्यापारि शर्मा, प्रमोद पांडेय, इकबाल, संतोष पांडेय, मकबूल, अंबरीश शाही, जोखन, असमद, सच्चिदानंद मौर्य, विरेंद्र जायसवाल, उमर, केशर जायसवाल, जलालुद्दीन, रामअचल सिंह, तबारक आदि लोग उपस्थित रहे।