सृष्टि चक्र के खगोलीय रहस्य से परिचित हुए लोग
कुशीनगर: प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चल रहे विश्व महापरिवर्तन आध्य
कुशीनगर: प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चल रहे विश्व महापरिवर्तन आध्यात्मिक मेले के पांचवे दिन सोमवार को सृष्टि चक्र के खगोलीय रहस्य से लोगों को परिचित कराया गया। इसमें लगे आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को तनाव मुक्त रहने की जानकारी दी गई। स्टाल पर लगे चित्रों के माध्यम से लोगों में नैतिक जागृति व चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया।
मेले में बतौर मुख्य अतिथि जिला जज एके उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायिक अधिकारियों में सुबोध भारती, सुरेंद्र नाथ सिंह, रविंद्र कुमार, धर्मेद्र कुमार, रजनीश कुमार वर्मा आदि ने अपने अपने संबोधन में इसे जीवन का अहम हिस्सा बताया। कहा गया कि इसके माध्यम से सभी खुश रहें, यही प्रयास होना चाहिए। परिवर्तन चक्र नामक चित्रों के माध्यम से यथार्थ, रमणीक जानकारी दी गई। चित्र प्रदर्शनी में तनाव रुपी राक्षस क्षतिग्रस्त, नशा समाधान नहीं बर्बादी का साधन है आइए चलें... तनाव मुक्त होकर खुशनुमा जीवन जीएं, अलविदा तनाव, न मैं तन हूं न मुझे तनाव है, परमपिता परमात्मा और उनके दिव्य कर्तव्य कल्प वृक्ष, परिवर्तन चक्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के दौरान लगे 28 स्टालों पर बीके बीरेंद्र भाईजी, बीके धु्रव भाईजी, बीके सुनीता बहन, बीके कन्हैया भाई, बीके उमेश भाई, बीके मुन्ना भाईजी समेत अन्य ने लोगों को ज्ञान की बातें बताई। इसमें नशा से होने वाले दिक्कतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यहां आने वाले कइयों ने अपना अनुभव साझा किया कि यहां आकर यथार्थ ज्ञान मिला और कन्फ्यूजन दूर हुआ। सजीव चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी की भव्यता में सभी भाव विभोर हो उठे। इसके पूर्व बेगू सराय से आई राजयोगिनी बीके कंचन दीदी ने राजयोग शिविर के महत्ता के बारे में बताया। इसके पूर्व के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राजेश पांडेय, विक्रम अग्रवाल, बीरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। जबकि इसके पहले वाले कार्यक्रम के अतिथि जिला आबकारी अधिकारी एसके राय, मुक्तिनाथ तिवारी शामिल थे। इसमें लोगों को वर्तमान परिवेश में आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर जनपदीय संचालिका ब्रह्मा कुमारी मीरा बहन, भारती, स्मिता, स्वेता, राधिका, दमयंती, छांगुर, राजू, रामप्रीत, गंगेश तिवारी दादा, गंगेश तिवारी, बीके सिंहासन प्रसाद गुप्त समेत पूरे जिले से लोग शामिल रहे। यह जानकारी बीके गंगेश भाई व हरिगोविंद भाई ने संयुक्त रूप से दी।