प्रश्न मंच में शिवालिक सदन को प्रथम स्थान
महराजगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में हिन्दी पखवारा के अंतर्गत बुधवार को आयोजित प्रश्न मंच में शिवालिक सदन ने प्रथम, नीलगिरी ने दूसरा व उदय गिरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
शिवालिक सदन के अभिषेक अग्रहरी, अंकित कुमार, अम्बिकेश चौरसिया व अपर्णा ने हर प्रश्न का सटीक उत्तर देकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। वैसे नीलगिरी सदन के ओजस्वी त्रिपाठी, अमित, प्रभात व मुस्कान ने भी प्रश्न मंच में बेहतर उत्तर दिए पर इस टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
निर्णायक मंडल में एस.के.एम. त्रिपाठी, अरविंद तिवारी व आर.पी. शुक्ल रहे।
वरिष्ठ शिक्षक लवकेश त्रिपाठी ने भारतीय लोकतंत्र विधा पर कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षक अरविंद तिवारी ने मानवीय मूल्यों पर आधारित कविता सुनाई।
मुख्य अतिथि के.पी. सिंह ने कहा कि हिन्दी भाषा अत्यंत सरल है और इसकी लिपि पूर्णत: वैज्ञानिक है। उन्होंने कहा कि हिन्दी माध्यम का विद्यार्थी होने के बाद भी हमने एम.बी.बी.एस. की प्रतीक्षा उत्तीर्ण की। कहने का तात्पर्य यह है कि लगन व निष्ठा से लगे रहने पर आप हिन्दी माध्यम से हर परीक्षा पास कर सकते हैं। हिन्दी जितनी समृद्ध भाषा पूरे विश्व में नहीं है।