प्रेमी युगल की धुनाई
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 10:54 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 10:54 PM (IST)
महराजगंज:
ठूठीबारी - निचलौल मार्ग पर मंगलवार शाम प्रेमी प्रेमिका की धुनाई का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में स्थानीय थाने में तहरीर नहीं पड़ी थी।
ठूठीबारी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का नौतनवा के एक व्यक्ति से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है प्रेमी महिला के घर अक्सर आता जाता था। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की चर्चा क्षेत्र में होने लगी। इसकी जानकारी प्रेमी के घर तक पहुंच गई। मंगलवार को प्रेमी के घर के कुछ लोग उसे ढूंढते हुए पहुंच गए। दोनों निचलौल - ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर शाम को मिल गए। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका की जम कर धुनाई लोगों ने कर दिया। यह घटना देर शाम तक लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें