Move to Jagran APP

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं आशा

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 11:23 PM (IST)

जागरण संवाददाता, महराजगंज:

loksabha election banner

रविवार को महराजगंज के एक मैरेज हाल में आयोजित आशा सम्मेलन में जिले भर की आशाओं ने हिस्सा लिया। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाने वाली 1998 आशाओं को स्वास्थ्य महकमे द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आशाओं को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली आशा बहुओं को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। आशा बहुएं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एनआरएचएम के एमडी अमित घोष ने कहा कि संस्थागत प्रसव के आंकड़े अब ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर दिख रहे हैं। इसके लिए आशाएं बधाई की पात्र हैं। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आशाओं को और परिश्रम करने की आवश्यकता है। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे पुनीत कार्य बीमार व्यक्तियों की सेवा हैं, इस कार्य का आशाओं द्वारा बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा रहा है।

जिले के 12 विकास खंडों की 36 आशाओं को पुरस्कृत किया गया। इन्हें कार्य के आधार पर प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। सम्मानित होने वाली आशाओं में शारदा देवी, फूलमति,संगीता, अनीता देवी, राजकुमारी देवी, रंजीत गौड़,सुनीता देवी,शकुंतला देवी,मंजू देवी,आशा शुक्ला, समुझावती, इसरावती, माया देवी, शीला देवी, रीता देवी, मंजू पाण्डेय विंदू पाण्डेय संतोषी देवी,विजय लक्ष्मी,समीरून, निशा, पूनम, गीता चौधरी,माधुरी, प्रतिमा श्रीवास्तव, कमलावती,सत्यावती, धर्मिला देवी, नीलम देवी, उर्मिला भार्गव, एकसुन निशा, रिंकू श्रीवास्तव, कुसुमावती देवी, सरिता, उर्मिला व संगीता देवी के नाम शामिल है।

- सम्मेलन में शामिल हुई महराजगंज जिले की 1998 आशाएं

-प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार व एनआरएचएम के एमडी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया।

-स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा विभाग ने स्टाल लगा लोगों को जानकारी दी।

-डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर ली जानकारी।

-मुख्य चिकित्साधिकारी जितेंद्र कुमार महेश्वरी ने स्वास्थ्य सेवाओं में आशाओं की महत्ता के बारे में बताया।

-एडी हेल्थ कामेश्वर सिंह ने कहा कि आम जनता व स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वयक की कड़ी हैं आशा।

- नपा अध्यक्ष रीता भारती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा को और सुदृढ़ करने की जरूरत है।

-आशा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव ने कहा कि सेवा भाव से आशाओं ने इतिहास रचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.