तीन ब्लाकों में बनेगा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स
जागरण संवाददाता, महराजगंज : राजीव गंाधी खेल अभियान योजना के तहत तीन विकास खंडों में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स बनेगा। प्रत्येक काम्पलेक्स के लिए छह से सात एकड़ भूमि चाहिए।
तीन ब्लाकों में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने का डीएम ने निर्देश उप जिला अधिकारी को दिया है। इस वर्ष उन्हीं विकास खंडों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां पर विकास खंड स्तरीय पायका केंद्र निर्मित नहीं हो पाए हैं।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी खेल अभियान में पंचायत युवा क्रीड़ा व खेल योजना समाहित कर दी गयी है। वैसे जिन ग्राम पंचायतों में पायका केंद्र विकसित हो गए हैं वहां के खेल सामग्री नव युवक दल के अभिरक्षा में रखते हुए खेल गतिविधियों का संचालन कराया जाएगा। अब तक 209 ग्राम पंचायतों में पायका केंद्रों का विकास हो चुका है। शेष बची ग्राम पंचायतों में भी पायका केंद्र का विकास इस वर्ष किया जाएगा। इसके साथ ही युवा कल्याण विभाग व नेहरू युवा केंद्र के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्य योजना पर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।