यादव सिंह के साथ बेनकाब होंगे सफेदपोश : लक्ष्मीकांत
एटा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और आराजकता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यादव सिंह और लोकसेवा आयोग अध्यक्ष अनिल यादव को राजनैतिक संरक्षण मिला है।
लखनऊ। एटा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और आराजकता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यादव सिंह और लोकसेवा आयोग अध्यक्ष अनिल यादव को राजनैतिक संरक्षण मिला है। लेकिन सीबीआई जांच के बाद तमाम बड़े नेता भी भी बेनकाब हो जाएंगे। इसमें सपा और बसपा सरकार के नेता भी शामिल होंगे। उन्होनें कहा कि पंचायत चुनावों से यूपी पुलिस को दूर रखने के लिए केंद्रीय बलों को सुरक्षा में लगाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है कि केंद्रीय सुरक्षा बल ही चुनाव में लगेंगे। जिससे निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव होगे। प्रदेश अध्यक्ष यहां पार्टी कार्यक्रम में पहुंचे थे।