Move to Jagran APP

गाजीपुर की महिला को फर्रुखाबाद में तीस हजार में बेचा

लखनऊ। फर्रुखाबाद में कल एक महिला को 30 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस न

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 02:24 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 02:24 PM (IST)

लखनऊ। फर्रुखाबाद में कल एक महिला को 30 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर महिला को बरामद कर लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने बताया कि महिला को उसके रिश्तेदार से ही पांच दिन पहले 30 हजार रुपये में खरीदा था।

loksabha election banner

फर्रुखाबाद कमालगंज के परमनगर गांव में एक महिला की खरीद-फरोख्त की सूचना पर छापा मारने के बाद पुलिस ने गांव के ही मलखान को हिरासत में लिया गया। उसके घर मिली महिला को भी थाने लाया गया है। महिला गाजीपुर के बबेड़ी की रहने वाली है। वह सही जानकारी नहीं दे रही है। महिला ने बताया कि वह बहन के ममिया ससुर महेश के साथ आयी थी। महेश ने दोस्त के घर ले चलने की जानकारी दी थी। वह उसे छोड़कर चले गये। पुलिस हिरासत में मलखान न बताया कि गांव गढि़या खूटादेव के मोहकम व नई बस्ती निवासी जयराम एक अन्य व्यक्ति के साथ रविवार को उसके घर आये थे।

मोहकम व जयराम के कहने पर उसने साथ आये अज्ञात व्यक्ति को 30 हजार रुपये दिये। वह लोग महिला को उसके घर छोड़कर चले गये। पुलिस ने बताया कि महिला के परिवारवालों के आने पर सही जानकारी हो सकेगी। खरीद-फरोख्त का मामला पाये जाने पर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। महिला का बहनोई गुरसहायगंज में रहता है। महिला उसके आयी थी। मलखान महिला के बहनोई का दोस्त है। वह महिला को दोस्त के यहां छोड़ आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.