मुख्यमंत्री पहुंचे, चल पड़ी वाराणसी-काठमांडू एसी बस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दोपहर वाराणसी पहुंचे। बनारस से काठमांडू चलने वाली बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के अलावा सौ छात्रों को लैपटाप व कुछ श्रमिकों को साइकिल बांटकर अखिलेश यादव कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम से तकरीबन एक घंटा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दोपहर वाराणसी पहुंचे। बनारस से काठमांडू के लिए चलने वाली भारत नेपाल मैत्री बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सौ छात्रों को लैपटाप व कुछ श्रमिकों को साइकिल बांटकर अखिलेश यादव कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश रोडवेज़ विभाग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे सेना के अफसरों ने बताया कि इस बस सेवा से गोरखा रेजिमेंट के जवानों को बहुत सुविधा हो जाएगी। हालांकि भारत सरकार के वाइ फाइ सिस्टम को वाराणसी से जोड़ते हुए अखिलेश ने चुटकी भी ली कि क्या वाइ फाइ सिस्टम से नाव चलाइएगा। अरे भाई, वाइ फाइ से लैपटॉप ही तो चलेगा, जो सपा सरकार दे रही है।अखिलेश ने कहा कि वर्ष 2016 तक गांव को 16 घंटे व शहर को 22 घंटे बिजली देने की मुकम्मल व्यवस्था कर दी जाएगी। भारत नेपाल मैत्री सेवा बस का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे रिश्ते मजबूत होंगे साथ लोगों को बहुत सहुलियत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि किसी पूववर्ती सरकार ने इतनी योजना नहीं चलाई होगी जितनी सपा ने चलाई है। प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखा गया है। पुलिस भर्ती अप्रैल में शुरू करने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री वाराणसी से मीरजापुर के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम से तकरीबन एक घंटा विलंब से पहुंचे। आगमन को लेकर छावनी में सक्तेशगढ़ स्थित अडग़ड़ानंद आश्रम छावनी में बदल गया। पुलिस व पीएसी ने जवानों ने रोका आश्रम जाने वाले मार्ग पर आवागमन में विशेष चौकसी बरती जा रही है।
वाराणसी-काठमांडू एसी बस सेवा
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आज से एसी बस द्वारा विदेश यानी नेपाल की राजधानी काठमांडू की यात्रा कराने लगेगा। रोडवेज, पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को किराये में 25 फीसद छूट देगा, यात्रियों को नाश्ता, पेयजल व मैगजीन भी उपलब्ध कराएगा। यह बस आजमगढ़, गोरखपुर व सोनौली होकर अगले दिन सुबह 10:35 बजे नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में वोल्वो बस रात 10:30 बजे काठमांडू से चलकर निर्धारित रास्ते से होते हुए अगली सुबह 10:35 बजे बनारस आएगी। यह वोल्वो सेवा एक दिन भारत सरकार और दूसरे दिन नेपाल सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। सोनौली के बाद बस में सवारी नहीं ली जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी मंडल पीके तिवारी ने बताया कि वाराणसी-काठमांडू एसी बस से पांच से 31 मार्च तक यात्रा करने पर किराये में दस फीसद की छूट दी जाएगी। सीटों की अग्रिम बुकिंग की भी सुविधा है।
किराया सूची (रुपये में)
-वाराणसी-काठमांडू : 1333
-आजमगढ़- काठमांडू : 1117
-गोरखपुर-काठमांडू : 688
-सोनौली-काठमांडू : 645