भाजपा संगठन में उत्तर प्रदेश का खासा दबदबा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश प्रभारियों की सूची में यूपी के नेताओं
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश प्रभारियों की सूची में यूपी के नेताओं को पर्याप्त तरजीह मिली है। लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा को अमित शाह ने गुजरात का प्रदेश प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के जरिए प्रदेश में नया ब्राह्माण चेहर तैयार करने की कवायद है। वहीं, आगरा क्षेत्र के सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को दो राज्यों पंजाब व छत्तीसगढ़ का, तो श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उड़ीसा का जिम्मा अरुण सिंह, तो सिद्धार्थ नाथ सिंह को पश्चिमी बंगाल का प्रभारी बनाया है। महेंद्र सिंह को असम में संगठन दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपने की वजह हरियाणा और राजस्थान में किए बेहतर काम को माना जा रहा है। हरियाणा के प्रभारी बनाए गए अनिल जैन का ताल्लुक भी यूपी से है।
ओमप्रकाश पर जताया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने मिशन-2017 के लिए ओमप्रकाश माथुर पर भरोसा जताया है। इसके विपरीत प्रदेश में संगठन को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती है। प्रदेश को भाजपायुक्त बनाने के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नारे को कामयाब बनाने के लिए दलितों व अति पिछड़ों में पैठ बढ़ाना जरूरी होगा। एक पूर्व मंत्री का कहना है कि यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो मिशन 2017 सफल बनाना आसान न होगा।